Thu. Apr 18th, 2024

झुंझुनू में एक मां ही अपनी ढाई महीने की बच्ची की जान की दुश्मन बन गई। महिला ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसे देखकर अस्पताल के स्टाफ भी दंग रह गए। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला झुंझुनू के बुहाना के सांगा गांव की रहने वाली है। 24 साल की महिला सुमन की ढाई महीने की बेटी श्रेया को सांस लेने में दिक्कत थी। महिला और उसका पति सोनू के साथ को बच्ची इलाज के लिए नारनौल के एक चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर गई। बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। दो सितंबर से ही सुमन बेटी के साथ हॉस्पिटल में ही थी। 10 सितंबर को बच्ची की हालत सुधरी तो उसे दूध पिलाने के लिए मां सुमन को दिया गया था। कुछ देर बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद महिला की सास ने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने आकर चेक किया तो बच्ची की धड़कन फिर से कम हो रही है। डॉक्टर भी हैरान रह गए कि कुछ देर पहले बच्ची तो एक दम ठीक थी, अब इसको क्या हो गया? डॉक्टर ने शक होने पर सीसीटीवी देखा। जिसमें दिखा कि महिला बेटी का गला दबा रही थी। 
डॉक्टर और महिला की सास ने तुरंत बच्ची को मां से अलग किया। मेडिकल स्टाफ ने मासूम को सीपीआर दिया। वहीं डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

Spread the love

Leave a Reply