Sat. Jul 27th, 2024

 विपक्षी पार्टी भाजपा जहां बिहार में जंगलराज फिर से आने का आरोप लगा रही है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय ) जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं।बिहार में आए दिन अपराध बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के मन से कानून का डर हटता जा रहा है और इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्षी पार्टी भाजपा जहां जंगलराज फिर से आने का आरोप लगा रही है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय ) जितेंद्र सिंह गंगवार ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दरअसल, गंगवार ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 31 दिसंबर तक 270402 अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी। वहीं करीब तीस हजार वाहन जब्त होने की उम्मीद है एडीजीपी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा है कि किसी भी तरह का अपराध होने पर अथवा उसकी सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद जरूर लें। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। राज्य में शांति और कानून व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए बिहार पुलिस तत्परता बेहद सक्रियता से काम कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply