Mon. Feb 17th, 2025

कांग्रेस की यह यात्रा 150 दिनों में 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राहुल गांधी भारत यात्री होंगे। वे पूरी यात्रा में शामिल रहेंगे।कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार यानी आज से शुरू हो रही है। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक, इस यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में प्रेम और एक-दूसरे के प्रति भाईचारे को बढ़ाना है। इसी कारण इस कांग्रेस ने इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा नाम दिया है। हालांकि कुछ राजनीति के जानकार इसे केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति मान रहे हैं। इस यात्रा के शुरूआत तमिलनाडु से की जाएगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए राहुल गांधी सुबह तमिलनाडु पहुंच चुके हैं। उद्घाटन समरोह के लिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपेगें। कांग्रेस की ये यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक होने वाली है।इस यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। बताया जा रहा कि 150 दिनों में 3500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। राज्य में करीब 21 तक यात्रा का पड़ाव रहना है, यात्रा में प्रदेश की कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता से जुड़ेगी। इसके लिए पार्टी कई जगहों पर चौपाल और आम सभाएं भी आयोजित करेगी।

Spread the love

Leave a Reply