Thu. Jan 16th, 2025

 बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित बेतिया राज कर्मचारी संघ के जुझारु अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने सरकार और प्रशासन के रवैए पर आक्रोश व्यक्त किया है। उनकी अध्यक्षता में बेतिया राज कार्यालय प्रांगण में मंगलवार अपराह्न समय 02:00 बजे एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें बेतिया राज में कर्मचारियों के वेतन वृद्धि और अन्य समस्याओं पर विचार विर्मश किया गया। बेतिया राज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने कहा कि सरकार और प्रशासन पटना उच्च न्यायालय के न्यायादेश का अनुपालन भी सही ढंग से नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का वेतन और अन्य सुविधा संबंधित आदेश पटना उच्च न्यायालय ने दिया लेकिन उसका अनुपालन भी नहीं किया गया है। जिससे राज कर्मचारी अक्रोशित हैं। पटना उच्च न्यायालय के पारित आदेश का भी अनुपालन गलत ढंग से किया गया। इस संबंध में बेतिया राज के पूर्व प्रबंधक ने समुचित मन्तव्य प्रेषित कर दिया है। बेतिया राज में कर्मचारियों की कमी के कारण बेतिया की स्थिति दिनों दिन रसातल में जा रही है। उपर्युक्त बैठक में बेतिया राज कर्मचारियों ने उच्च पदाधिकारियों का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकृष्ट किया। इस बैठक को संतोष प्रसाद जिला मंत्री अराजपत्रित कर्मचारी संघ बेतिया, प्रमोद ब्यास अध्यक्ष बेतिया राज कर्मचारी संघ, हीरालाल उर्फ रेसालुद्दीन, रविशंकर ठाकुर, नथुनी यादव, रामाधार महतो, पारस महतो, सुदामा कुमार व कर्मचारियों ने संबोधित किया। उपर्युक्त जानकारी बेतिया राज कर्मचारी संघ के सचिव नथुनी यादव और अध्यक्ष प्रमोद व्यास ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

भारत में पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर में आईएफडब्लूजे और आइसना के तत्वाधान में पत्रकार महासम्मेलन सम्पन्न पत्रकार सुरक्षा कानून भारत के पत्रकारो के अस्तित्व की प्रमुख सर्वश्रेष्ठ संघर्ष : अवधेश भार्गव पत्रकार लोकतंत्र का चौथा नहीं अपितु महत्वपूर्ण स्तम्भ, जनता और प्रशासन के मध्य सेतु है पत्रकारिता : सुधीर गुप्त ए के शर्मा/राष्ट्रीय ख़बर मन्दसौर : भारत के पत्रकारों का सशक्त संगठन आईएफडब्लूजे व आइसना का संयुक्त राष्ट्रीय 12 जनवरी 2025 को भारत के मध्यप्रदेश स्थित श्रीपशुपतिनाथ की पावन नगरी मंदसौर में पत्रकारों का महासम्मेलन सम्पन्न हुआ। पत्रकारों के गरिमामय आयोजन में आईएफडब्लूजे एवं आइसना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अवधेश भार्गव, राष्ट्रीय महासचिव इरशाद खान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश जाजपुरा, प्रदेश अध्यक्ष शंकर राज शर्मा मुख्यतः शामिल हुए। उपर्युक्त महाधिवेशन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्त, विधायक विपिन जैन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, समाजसेवी नाहरु भाई, वरिष्ठ पत्रकार डॉ बटवाल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती वंदना व माल्यार्पण उपरांत, दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात मंदसौर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ बटवाल के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का आइसना जिला अध्यक्ष मुकेश आर्य और उनकी टीम ने स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में नीमच हेडलाइंस संपादक अविनाश जाजपुरा ने पत्रकारों की वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में मुख्य अतिथियों को अवगत कराया। मंदसौर पुलिस अधीक्षक एवं सांसद सुधीर गुप्त से कहा गया कि पत्रकारों किसी भी मामले में पहले जांच पड़ताल हो और आरोप सिद्ध होने के बाद काण्ड अंकित किया जाये। इसको गंभीरता पूर्वक सांसद श्री गुप्ता ने तुरंत ही पुलिस अधीक्षक को मामलो में गंभीरता को समझते हुए जांच पश्चात् कार्रवाई का निर्देश दिया। सांसद श्री गुप्ता ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है, पत्रकार आम जनता व प्रशासन के मध्य की बात को गंभीरता पूर्वक रखता है एवं प्रशासन और जनता के मध्य सेतु का कार्य करता है। विधायक विपिन जैन ने कहा कि पत्रकारों से समाज को एक दशा और दिशा मिलती है। पत्रकार राष्ट्र के सजग प्रहरी के रुप में देश के विकास में बड़ा योगदान देते हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि बिना जांच यह बिना तथ्यों के समाचार प्रकाशित कर कुछ लोग पत्रकारिता को दूषित करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। ऐसे में जागरुक पत्रकारों का कर्त्तव्य है कि ऐसे लोगों को बाहर कर पत्रकारिता को कलंकित होने से बचाये। पत्रकार महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग किया। उन्होंने आगत अतिथियों को बताया और पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि शासन की बीमा योजनाओं का पत्रकार साथियों को उपयोग करना चाहिए। पत्रकारों के सम्मान निधि प्रारम्भ करने पर मध्य प्रदेश शासन को बधाई दी। अब 60 वर्ष से ऊपर के पत्रकार साथियों को शासन प्रदत्त 20000 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। यह पत्रकार संगठन की एकजुटता का परिचय है। श्री भार्गव ने यह भी बताया कि संगठन का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और पत्रकारहितो के लिए नियमित संघर्षरत रहेगा। कार्यक्रम पश्चात सभी आये हुए अतिथियों को जिलाध्यक्ष मुकेश आर्य और उनकी टीम ने प्रतिक चिन्ह, शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश जाजपुरा और जिला सचिव प्रदीप भाटी ने किया।