Tue. Jul 21st, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षको को इमरान प्रतापगढ़ी ने सम्मानित किया

पटना: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्ष के प्रधानमंत्री प्रत्याशी राहुल गांधी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि उसे भविष्य पर छोड़ दें। कांग्रेस की पहली प्राथमिकता है कि 2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सहयोगी है। वह अच्छा काम कर रहे हैं। पीएम का चुनाव तो 2024 में है। पटना में अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि 07 सितंबर 2022 से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का आगाज़ करने जा रहे हैं।

उसकी जानकारी देने वह बिहार आये हैं। उन्होंने बताया कि देश के 30 प्रदेश मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टीजन आवाम को इसकी जानकारी दे रहे हैं। प्रेस कांफ्रेंस के पूर्व शिक्षक दिवस पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, राशिद अली हैदर व मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed