Fri. Apr 19th, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सोमवार पांच सितंबर को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने लाल बाग के राजा के दर्शन किए। उसके बाद वे बांद्रा पश्चिम के प्रभादेवी में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा स्थापित गणेश के दर्शन व पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहले ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार’ अजीत डोभाल ने गणपति के दर्शन किए थे। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम आवास पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दोपहर को शिंदे के आवास पर गणपति के दर्शन किए हैं। अभी शिवसेना और शिंदे के बीच, पार्टी विवाद खत्म नहीं हुआ है। दशहरा रैली की जगह को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच शिंदे सरकार ने पिछली महाविकास आघाड़ी ‘एमवीए’ सरकार का वह फैसला पलट दिया है, जिसमें एमएलसी के लिए 12 नाम प्रस्तावित किए गए थे। शिंदे सरकार, अब नए सिरे से उस सूची को राजभवन भेजेगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लिखे पत्र में कहा है कि एमवीए सरकार द्वारा भेजे गए 12 एमएलसी के नाम मौजूदा सरकार, वापस लेना चाहती है।

Spread the love

Leave a Reply