Fri. Apr 19th, 2024

कुम्हारी। भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस पर कुम्हारी मंडल द्वारा कुम्हारी बस्ती कर्मा भवन मे बैठक रखी गई। इसमे भिलाई जिला सह कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डे ने पार्टी के स्थापना दिवस के साथ साथ 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के विषय मे भी कार्यकर्ताओ को सबोधित किए। वरिष्ठ नेता योगेश साहू ने पार्टी के संघर्ष के दिनो को बताया। मंडल अध्यक्ष पीएन दुबे ने उन्हे पार्टी की रीति नीति बताई। मांछी प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू निषाद, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इमरान रिजवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने पार्टी के प्रति कर्मठता इमानदारी, निष्ठा से कार्य करने के बात कही। इस दौरान पार्षद निषाद, महामंत्री गोल्डी गोस्वमी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply