Tue. Jun 23rd, 2026

Author: Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

मोकामा के लोकप्रिय नेता वारिन्द्र नाथ सिंह के निधन पर शोक

अनमोल कुमार/apnibaat.org पटना : अखिल भारतीय श्रमिक संघ कांग्रेस के नेता, लोकप्रिय नेता और समाजसेवी, व्यपार मण्डल के किसान नेता, वारिन्द्र नाथ सिंह का कल देर रात निधन हो गया।…

चाउमीन चाट विक्रेता की हत्या, सिर काट ले गए हत्यारे

अज्ञात अपराधियों ने एक भुजा चाऊमीन बेचने वाले दुकानदार का सर काट लेकर हुआ फरार रिपोर्ट अनमोल कुमार पटना: बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के सहरसा मे एक भुजा चाउमीन बेचने…

कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई 

कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई apnibaat.org गया(बिहार) : ऐतिहासिक गया स्थित राजेन्द्र आश्रम कांग्रेस कार्यालय के सभागार में संविधान के निर्माता…

भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक सम्पन्न 

बाबा साहेब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती समारोह पूर्वक सम्पन्न गया(बिहार) : गया जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन स्थित अंबेदकर छात्रावास से संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब…

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का फ़ील्ड सर्वेक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का फ़ील्ड सर्वेक्षण प्रतिवेदन पटना: बिहार के पटना ज़िले में हालिया वर्षा के कारण फसल क्षति का आकलन। हाल ही में…

मानव कल्याण को नई दिशा बाबा चौहरमल ने दिया : चिराग

बाबा चौहरमल ने मानव कल्याण का दिशा दिया : चिराग पासवान रिपोर्ट अनमोल कुमार पटना : बाबा चौहरमल राष्ट्रीय महोत्सव का उद्घाटन केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण और उद्योग मंत्री, चिराग पासवान…

पीएम मोदी बिहार वासियों को देंगे सौगात : शिवराज सिंह चौहान

apnibaat.org/अनमोल कुमार पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की बड़ी सौगात देने वाले है , पटना एयर इंडिया के नए टर्मिनल के साथ मधुबनी जिले में…

पूर्वी क्षेत्र में पशुधन और कुक्कुट पालन क्षेत्र में किसानों को अवसर पर विचार मंथन सत्र सम्पन्न

पूर्वी क्षेत्र में पशुधन और कुक्कुट क्षेत्र में उभरते अवसरों पर विचार मंथन सत्र apnibaat.org पटना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने “पूर्वी क्षेत्र में पशुधन…

बिहार में कमरतोड़ महंगाई और बढ़ते अपराध के विरुद्ध नरेंद्र मोदी व नीतीश कुमार का पुतला दहन

बिहार मे बढ़ते अपराध एवं कमरतोड़ महंगाई के विरुद्ध युवा राजद ने नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार का पुतला दहन किया apnibaat.org पटना : बिहार में बढ़ते अपराध एवं कमरतोड़…

पटना यातायात पुलिस अधीक्षक ने सामान्य वेश में ऑटो रिक्शा की सवारी कर आमजन की समस्या का अवलोकन किया

पटना के यातायात एसपी सिविल ड्रेस में ऑटो में बैठ यातायात व्यवस्था का अवलोकन किया apnibaat.org पटना: बिहार की राजधानी में यातायात को सुगम बनाने और लोगो को जाम से…

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया