Wed. Nov 4th, 2026

 

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से विवाह के लिए एक किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश मेंआया है। इस सम्बंध में अपहृता के परिजनों ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। नामजद अभियुक्तों में बेतिया के बानू छापर निवासी आजाद आलम, मो आजाद संग तीन शामिल है। पुलिस को दिये आवेदन में अपहृता की बुआ ने बताया है कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी बीते चार वर्षो से उनके पास रहकर पढ़ाई करती रही। विगत 20 सितंबर 2023 को वह कोचिंग के लिए घर से निकली, उसके बाद से वह गायब है। परिजनों ने अभियुक्त लोगों पर बहला फुसला कर रास्ते से अपहृता को गाड़ी से उठा लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। इसका काण्ड का खुलासा शीघ्र कर लिया जाएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed