Tue. Jun 23rd, 2026

मोटिया मजदूर ने समस्या समाधान को बैठक का आयोजित 

समस्या समाधान को दुनियां के मजदूरों एक हो, नारों को किया बुलंद

खगड़िया। ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में मोटिया मजदूर का बैठक गोदाम परिसर अलौली में हुआ, जिसकी अध्यक्षता ट्रेड यूनियन ऐम्टू के अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी किरण देव यादव ने जिलाधिकारी, बीडीओ, सीओ, गोदाम प्रबंधक, विधायक एवं सांसद से मांग किया कि मजदूरों के लिए मजदूर भवन या लेबर शेड, शौचालय का निर्माण गोदाम परिसर में किया जाय। पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि मजदूरों को आंधी तूफान मूसलाधार बारिश में गोदाम परिसर में ठहरने में कठिनाइयां होती है। चुंकि जन वितरण प्रणाली का चावल गेहूं लोडिंग अनलोडिंग करने की कार्य की अधिकता रहने के कारण अधिकतर समय गोदाम परिसर में रहना पड़ता है। जहां एक ओर ब्लॉक परिसर में मोटरसाइकिल लगाने हेतु शेड का निर्माण किया जाता है, वहीं दूसरी ओर मजदूर मूसलाधार बारिश में भी खुले आसमां में रहने को मजबूर है। क्या मजदूर मनुष्य नहीं है ? क्या मोटरसाइकिल से भी मनुष्य कमतर है। मजदूर दोयम दर्जे की जिंदगी जीने को विवश है। ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष श्री यादव ने श्रम अधीक्षक खगड़िया एवं लेबर इंस्पेक्टर से मांग किया कि गोदाम में कार्यरत सभी 50 मजदूरों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं का लाभ दिया जाय। श्री यादव ने सभी मजदूरों को लेबर शेड, शौचालय, चापाकल, जॉब कार्ड बनाने, ई श्रम कार्ड बनाने, बीमा कराने, अनुदान की राशि भुगतान करने, प्रधानमंत्री आवास व कन्या विवाह योजना की राशि देने आदि की मांग किया। बैठक में जर्मन यादव अजय यादव सुबोध बालेसर बबलू रविंदर शंकर रितु पासवान सुभाष राजदीप प्रमोद संजय सरदार मुकेश अमरजीत उमेश सरवन छोटू यादव सुबोध मुंशी पप्पू पासवान लल्लू प्रमोद अमर राहुल अनमोल पिंटू रुदल नरेश दिलीप उपेंद्र सुभाष मुनीलाल राम सिंह आदि ने भाग लिया।

सभी मजदूरों ने अपनी समस्याओं को रेखांकित किया। तथा दुनियां के मजदूरों एक हो नारों को बुलंद किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed

खेत बचाओ अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला के दो गांव में किसानों को दिया प्रशिक्षण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत भोजपुर जिले के सहार प्रखंड के दो गांवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, फसल सुरक्षा तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के अंतर्गत पहला कार्यक्रम धनछुआ गांव, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 किसानों ने भाग लिया। प्रतिभागियों में 27 पुरुष एवं 3 महिला किसान शामिल थीं। वहीं दूसरा कार्यक्रम कोनी गांव, चौरी पंचायत, सहार प्रखंड, भोजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें 31 किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना से विशेषज्ञगण डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी तथा श्री ए.एस. महापात्रा मौजूद थे। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, आरा के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. विकास सिंह मौजूद थे। विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन लागत कम होती है तथा फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से बचने तथा एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को हरित खाद के महत्व से भी अवगत कराया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि धैंचा एवं सनई जैसी फसलों का उपयोग हरित खाद के रूप में करने से मिट्टी में जैविक कार्बन एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है, मृदा की संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने किसानों को खरीफ मौसम में धैंचा एवं सनई की खेती कर उन्हें खेत में पलटने की तकनीक एवं उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। किसानों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अति उपयोगी बता, ऐसी जागरुकता गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया