
apnibaat.org
नरकटियागंज : ब्रह्मकुमारीज नरकटियागंज सेवा केन्द्र, वरदानी भवन में अपनी ढाई दशक सेवा देने वाली माता बीके विद्यावती परमात्मा की शरण में चली गई। जिन्हें ईश्वरीय सेवा करने का अवसर मिलता है वे भाग्यशाली आत्मा होती है। उपर्युक्त विचार नरकटियागंज सेवा केन्द्र कि वरिष्ठ माता बीके विद्यावती सेवा के क्रम में कहती रही। इस बावत ब्रह्मकुमारीज वरदानी भवन में नरकटियागंज की केंद्र संचालिका बीके अबीता ने बताया कि बीके विद्यावती माता को बाबा ने अगले पार्ट के लिए बुला लिया है। उन्होंने बताया कि विद्यावती माता वैसे समय नरकटियागंज सेवा केंद्र से जुड़ी जब अभी यह संस्था जिला में प्रारंभिक स्वरुप में संचालित रहा, इस महान संस्था के बारे में दुनिया वालों को बहुत जानकारी नहीं, रहीं अपितु विद्यावती माता को परमात्मा का परिचय मिलने के साथ हीं वे एक झटके में बाबा के इस महा अविनाशी यज्ञ ज्ञान यज्ञ में तन-मन -धन से जुट गई। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बीके अबीता ने कहा कि बाबा प्राय: प्रत्येक मुरली में माताओ की महिमा का बखान करते हैं।
विद्यावती माता बाबा की सेवा, समर्पण एवं बाबा के प्रति पूर्ण निश्चय के कारण वे पुरुषार्थ में बहुत आगे निकल गई। पश्चिम एवं पूर्वी चम्पारण के सभी सेवा केन्द्रो के ब्रह्म कुमार व ब्रह्म कुमारीज ने माँ बीके विद्यावती के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया। ब्रह्म कुमारीज़ से सम्बद्ध लोगों ने कहा कि परिवर्तन की बेला में बाबा ने बीके विद्यावती माँ के कंधा पर नया उत्तरदायित्व सौंपते हुए, अगले पार्ट के लिए बुला लिया है।
