बेतिया पुलिस के साठी थाना की कार्रवाई में अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद, एक गिरफ्तार

apnibaat.org
पश्चिम चम्पारण पराध नियंत्रण और अवैध हथियार की रोकथाम के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान अंतर्गत साठी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में एक युवक गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि साठी थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर परसौनी निवासी इमामुद्दीन मियां पिता- शौकत मियां को दबोच लिया। उसकीे जाँच के क्रम में उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद की गई।
साठी थाना की पुलिस ने बाइक, हथियार व कारतूस जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट अंतर्गत कांड अंकित कर अग्रेत्तर विधिक कार्रवाई की जा रही है। साठी थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान निरंतर संचालित रहेगा।
