एसएसबी मुख्यालय में एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला सम्पन्न

apnibaat.org
सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनीं मुख्यालय नरकटियागंज में एक दिवसीय कस्टम एक्ट कार्यशाला सोमवार को सम्पन्न हो गया। उपर्युक्त कार्यशाला में बलवंत सिंह नेगी, कमाडेंट 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज का मार्गदर्शन रहा। कार्यशाला में 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज, 21 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा, 47 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया एवं 44 वाहिनी के सभी सीमा चौकी के अधीनस्थ पदाधिकारी एवं बलकर्मियों की सहभागिता देखी गई। उपर्युक्त कार्यशाला में सीमा पर आने जाने वाले समानों को पकड़ने एवं उनकी जांच करने के सम्बंध में विस्तारपूर्वक जानकारी संजीव कुमार वर्मा, कस्टम सुप्रीटेंडेंट, बेतिया और संजय कुमार गुप्ता, कस्टम सुप्रीटेंडेंट, नरकटियागंज ने बताया गया.कार्यशाला में ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमाडेंट,सहित 100 से अधिक अधीनस्थ पदाधिकारी एवं बलकर्मी शामिल हुए।
