
पटना : रेसीडेंसी सोसायटी पाटलिपुत्रा, पटना में गणेशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सोसायटी ने गणेशोत्सव के पांच वर्ष पूरे किए इसलिए इस वर्ष पर्यावरण को ध्यान में रखकर बप्पा की प्रतिमा इकोफ्रेंडली आधारित थी. बच्चो द्वारा कविता पाठ,नृत्य, प्रश्नोत्तर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम सफल बनाने में शताक्षी, श्रेयम, परी, अंजली, आर्यन, आशी, आयाम, शगुन, दर्श संग डॉ डी के श्रीवास्तव, अनिल विष्णु रमण, राशि नाथ, रोहन वर्मा, राजन वर्मा, अध्यक्ष मृत्युंजय चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल पाठक, गौरव कुमार, केशव चंद्र, अजय प्रसाद, अमित झा, शुभम वत्स, देवांशु कुमार, बिट्टू सिंग, सुनील गुप्ता एवं रवि प्रजापति ने भरपूर सहयोग किया। सोसायटी सचिव अजीत झा ने कहा कि हमारी सोसायटी सामाजिक कार्य करने संग बच्चों में अपने धर्म के प्रति आस्था रखने की शिक्षा देती है, जिससे बच्चे बड़े होकर इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहे।
इस अवसर पर सोसायटी परिसर में भक्तिमय एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ अभिभावकों और सोसायटी के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। गणेशोत्सव के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर बप्पा से सुख-समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।

