
पटना सिटी: पटना सिटी की एसडीएम (आईएएस) सह श्रीगौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति, बैकटपुर ,खुसरूपुर की अध्यक्ष कशिश बख्शी ने गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर के रखरखाव एवं दयनीय व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया है। एसडीएम ने माना कि इस मंदिर में 50 लाख की वित्तीय अनियमितता हुई है। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी स्तर पर इस मामला की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन का ऑडिट विभाग कैश बुक की जांच कर रहा है, जिसमें ऑडिटर ने कई प्रकार की खामी उजागर हुई है। श्रीमती बक्शी मंदिर के वर्तमान कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह उर्फ़ श्याम नाथ सिंह को एक भेंट में उपर्युक्त जानकारी दी। इसके पूर्व श्री श्याम ने मंदिर के चतुर्दिक एवं सर्वांगीण विकास तथा पूर्व के कोषाध्यक्ष बेचन सिंह ने वर्तमान कोषाध्यक्ष को अभी तक प्रभार नहीं दिने सम्बंधित मामला का ज्ञापन देकर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया। गौरतलब है कि श्री श्याम को न्यास समिति के कोषाध्यक्ष के रूप में योगदान का लगभग 6 माह हो चुका हैं। श्री श्याम ने अपने ज्ञापन में एसडीएम को जानकारी दिया कि वर्तमान में मंदिर में नियुक्त कर्मचारी गुलशन कुमार पूजा पाठ संस्कार एवं शादी विवाह से प्राप्त होने वाली प्राप्त करते हैं। गुलशन कुमार प्राप्त राशि अपने पास रखते हैं। वे उपर्युक्त राशि बैंक खाता में जमा नहीं कराते हैं ।
एसडीएम कशिश ने बताया कि उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और रख रखाव स्वयं देखा है। अति शीघ्र न्यास समिति की बैठक बुलाकर प्रत्येक बिंदु पर विचार विमर्श कर और कुव्यवस्था को दूर किया जाएगा।
