बेतिया पुलिस अधीक्षक की अपराध गोष्ठी सम्पन्न
आमजन से समन्वय बनाकर कार्य संपादित करें : कुमार गौतम

apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम (भापुसे) की अपराध गोष्ठी शुक्रवार 07 अगस्त 2026 को सम्पन्न हो गई। उपर्युक्त अपराध गोष्ठी का आयोजन पुलिस सभागार, पुलिस केंद्र बेतिया में हुआ। जिसकी अध्यक्षता कुमार गौतम (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण, बेतिया ने किया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-01, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम)/सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी को काण्डों के पर्यवेक्षण में पूर्व की अपेक्षा और तेजी लाने, सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्ती दल को अत्यधिक क्षेत्र भ्रमण करने को आदेशित किया एवं रात्री गश्ती दल को अधिक क्षेत्र भ्रमण करने को आदेशित किया तथा रात्री गश्ती में और चौकसी बरतने का निर्देश दिया। एसपी कुमार गौतम ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए विशेष चौकसी एवं सतत् वाहन जॉच अभियान संचालन का निर्देश दिया। जिला में वाहन चोरी के मामला में यथाशीघ्र उद्भेदन करने का निर्देश भी दिया। जिला के सभी थानाध्यक्ष को शराब तस्करों/लम्बित काण्डों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को अभियान को तेज करने, जिससे काण्डों का निष्पादन ससमय हो सके, के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन एवं जनशिकायत से सम्बंधित प्राप्त आवेदन का त्वरित गति से जाँच करने का निर्देश दिया। जिला में विभिन्न काण्डों में संलिप्त अपराधियों जिनका वारंट निर्गत है उनकी गिरफ्तारी को विशेष अभियान संचालित करने का कड़ा आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना में लंबित सम्मन/ई -सम्मन/वारंट/इश्तेहार/कुर्की एवं विभिन्न पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त सभी थानाध्यक्ष को यह आदेश भी दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र मे आमजन के साथ समन्वय बनाकर कार्य संपादित करें।
