Fri. Jul 31st, 2026
apnibaat.org
बेतिया : बिहार के चम्पारण का पश्चिम चम्पारण जिला कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक कार्य, राजनीति व पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान रहा है। प्राचीन काल, मध्यकाल उपरांत आधुनिक काल में पश्चिम चम्पारण जिला अपनी वैशिष्टता बनाये रखने में सफल रहा है। इसी क्रम में नरकटियागंज अनुमण्डल क्षेत्र के साठी थाना क्षेत्र के मूल निवासी बेतिया विज्ञान नगर में वास करने वाले शिक्षा की गुणवत्ता के दृष्टिगत वैश्विक अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत प्रो. (डॉ.) शोभा लाल को (अंतर्राष्ट्रीय)इंटरनेशनल टीचर्स एसोसिएशन (आईटीए) यु.के. की सदस्यता (आईटीए वीआईपी नॉमिनेशन) प्रदान की गई है। संगठन के अध्यक्ष डॉ. पीटर कूपर ने ई-मेल के माध्यम से इसकी औपचारिक पुष्टि किया है।
इंटरनेशनल  टीचर्स  एसोसिएशन  का मुख्यालय ब्रिस्टल (यूनाइटेड किंगडम) में स्थित है तथा इसका एक क्षेत्रीय कार्यालय उत्तरादित (थाईलैंड) में कार्यरत भी है। यह संगठन विश्व के शिक्षकों, शोधकर्ताओं एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, शोध, नवाचार तथा शैक्षणिक परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है।
प्रो. (डॉ.) शोभा लाल ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। इस सदस्यता के माध्यम से उन्हें विश्व के विभिन्न देशों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, प्रत्यायन (एक्रेडिटेशन) प्रणालियों, वैश्विक अनुसंधान गतिविधियों तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को पास से समझने और उनमें सक्रिय योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि भारत, विशेषकर बिहार एवं यूपी का पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को वैश्विक गुणवत्ता मानकों से जोड़ने, एनएएसी, एनबीए, एनआईआरएफ, क्यूएस रैंकिंग, गुणवत्ता आश्वासन (क्वालिटी एश्योरेंस), शोध संस्कृति एवं अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए अपने अनुभव एवं विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे।
प्रो. (डॉ.) शोभा लाल वर्तमान में उच्च शिक्षा, प्रत्यायन एवं संस्थागत गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा उनका मानना है कि अंर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय शिक्षकों एवं संस्थानों की प्रभावी भागीदारी से देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, विद्यार्थियों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शुभचिंतकों को दिया और विश्वास व्यक्त किया कि यह सदस्यता भारतीय उच्च शिक्षा को वैश्विक मानकों के अनुरुप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply