Sun. Jul 26th, 2026
बिहार सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 38 कर्मी एवं उद्यमी सम्मानित
कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मंत्रमुग्ध किया
apnibaat.org
बेतिया: बिहार की सम्राट सरकार के 100 दिन पूर्ण, इसके उपलक्ष्य में शनिवार 25 जुलाई 2026 की संध्या बापू सभागार बड़ा रमना, बेतिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह का भव्य आयोजन जिला प्रशासन ने किया। कार्यक्रम का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पूर्व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की प्रस्तुति की गई। आगत अतिथियों का ट्री पॉट भेंट कर स्वागत किया गया।
समारोह के क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं ने समूह गायन, असलम खां की सूफी गायन, जयमाला की ध्रुपद गायन व अन्य कलाकारों की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से पूरा सभागार में उपस्थित जनमानस प्रसन्न हुए व तालियां बजाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए कुल 38 कर्मी एवं उद्यमी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। समारोह को सम्बोधित करने वालों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आगत अतिथियों, पदाधिकारियों, कर्मियों, कलाकारों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को साझा करने के साथ-साथ जिला के विकास में निरंतर परिश्रम एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मियों एवं उद्यमियों को सम्मानित करना भी है। पिछले 100 दिनों में जिला में विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि व्यवस्था की कमी को दूर करते हुए गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि पूरी मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहें, जिससे पश्चिम चम्पारण जिला के नागरिकों की आकांक्षा एवं अपेक्षा पर जिला प्रशासन पूरी तरह खरा उतर सके।
उन्होंने कहा कि भविष्य में जिला को विकास के पथ पर और अधिक तेजी से आगे ले जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन को जिलावासियों के निरंतर सहयोग करें। कार्यक्रम का समापन बिहार गौरव गान के साथ हुआ। संचालन शिक्षिका मेरी एडलिन तथा आदित्य मधुकर ने किया।
उपर्युक्त कार्यक्रम में उप महापौर नगर निगम बेतिया गायत्री देवी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, राज्य स्तर के वरीय पदाधिकारी रामानुज प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, अहमद अली अंसारी, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार व जिलास्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, कलाकार एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply