
apnibaat.org
अनुमण्डलीय शहर नरकटियागंज स्थित टीपी वर्मा कॉलेज का 57 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक रश्मि वर्मा दाता परिवार से टीपी वर्मा के पौत्र अंशुमन वर्मा, पुत्री गीता वर्मा व अन्य ने तारकेश्वर प्रसाद वर्मा व आलोक वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
अमर व्यक्तित्व टीपी वर्मा के कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक व टीपी वर्मा की कनिष्ठ बहू रश्मि वर्मा ने कहा कि पर्याप्त स्थानाभाव में समारोह का वृहद आयोजन नहीं हो सका। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में निर्माण कार्य संचालित है, जिसके कारण वृहद समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका, उन्होंने कहा की निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात स्थापना दिवस पर भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सबसे सहयोग की अपेक्षा किया। इसके पूर्व दाता परिवार के सदस्यों रश्मि, अंशुमन वर्मा का स्वागत प्राचार्य ने किया।
टीपी वर्मा कॉलेज स्थापना दिवस समारोह में बर्सर रामाशीष मालाकार, परीक्षा नियंत्रक डॉ हनीफ आलम, डॉ नम्रता गुप्ता अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति कुमारी, सहायक प्राध्यापक चुन्नू तिवारी, आलोक रंजन, सुनील वर्मा, अभिजीत आनंद गोलू, अमन, सुजीत, अभय, अजय, पप्पू, पिट्टू, संजय चौधरी, अशोक वर्मा, गीता वर्मा विनोद यादव व अन्य शामिल हुए।
