विकसित भारत की नींव रख रही युवाशक्ति की राष्ट्रीय क्रांति, मायी भारत

apnibaat.org
बेतिया : वैश्विक परिदृश्य में भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है। भारत की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। भारत सरकार यदि युवा शक्ति की ऊर्जा को सही दिशा, उचित अवसर और सशक्त मंच प्रदान करें, तो विकसित भारत का सपना केवल संकल्प नहीं, बल्कि भारत के भविष्य की की सपना को साकार करने की क्षमता रखता है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 31 अक्टूबर 2023 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर,इसी दूरदर्शी सोच के साथ ‘मेरा युवा भारत (मायी भारत)’ का श्रीगणेश करेगा। उपर्युक्त अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और कहा कि भारत का प्रत्येक युवा केवल राष्ट्र का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का सबसे बड़ा परिवर्तनकारी नेतृत्व है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विकसित भारत–2047 के संकल्प को जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बनायें। मायी भारत केवल एक वेबसाइट या पंजीकरण पोर्टल नहीं है, बल्कि यह देश के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला भारत सरकार का एकीकृत डिजिटल मंच है। यहाँ युवा स्वयंसेवक के रुप में पंजीकरण कर सकते हैं, विभिन्न सरकारी अभियानों से जुड़ सकते हैं, सामाजिक सेवा कर सकते हैं, प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, नेतृत्व कौशल विकसित कर सकते हैं तथा अपने कार्यों का एक डिजिटल प्रोफ़ाइल तैयार कर सकते हैं। यह मंच युवाओं को अवसरों से जोड़ता ही नहीं, बल्कि उनकी प्रतिभा को पहचान और दिशा भी देता है। मायी भारत की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह युवाओं को केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन का सहभागी बनाता है। इस पोर्टल पर समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, खेल, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, संस्कृति, नशामुक्ति, डिजिटल साक्षरता, रक्तदान, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास जैसे अनेक अभियान के लिए स्वयं सेवक को आमंत्रित किया जाता है। एक्सपेरिमनेटल लर्निंग प्रोग्राम (ईएलपी) के माध्यम से युवाओं को समाज में रहकर वास्तविक समस्या को समझने और उसके समाधान पर कार्य करने का अवसर मिलता है। यह शिक्षा को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि अनुभव के माध्यम से नेतृत्व और उत्तरदायित्व का निर्माण करता है। वर्ष 2026 में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (वीबीवाईएलडी) इस दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बनकर सामने आ रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के युवाओं का चयन विभिन्न चरण में ऑनलाइन क्विज़, निबंध लेखन, विचार प्रस्तुतीकरण और अन्य प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। चयनित युवाओं को देश के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष विकसित भारत के लिए अपने सुझाव और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भागीदारी का ऐसा मंच है, जहाँ युवाओं की आवाज़ सीधे नीति निर्माण तक पहुँचती है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को प्रस्तुत करते हुए युवाओं की आकांक्षाओं, नवाचार और विकसित भारत की दिशा में बढ़ते भारत की भावना को विशेष महत्व दिया। यह इस बात का संकेत है कि आज का भारत युवाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि नीति निर्माण और विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार मानता है। विकसित भारत का मार्ग तभी प्रशस्त होगा जब युवा केवल रोजगार खोजने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले, समाज का नेतृत्व करने वाले और परिवर्तन के वाहक बनेंगे। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए माय भारत गाँव-गाँव में युवा मंडलों के गठन पर विशेष बल देता है। प्रत्येक गाँव, पंचायत और नगर में सक्रिय युवा मंडल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर सकते हैं। खेल, कला, संस्कृति, नवाचार, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और जन-जागरूकता जैसे क्षेत्रों में कार्य करते हुए ये युवा मंडल भविष्य के नेतृत्व की पाठशाला बन सकते हैं। जब प्रत्येक गाँव का युवा संगठित होकर समाज के लिए कार्य करेगा, तभी विकसित भारत का सपना वास्तव में जन-आंदोलन बनेगा।
वर्तमान में माय भारत के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नृत्य, नाटक, संगीत, रैप, स्लैम पोएट्री, वाद-विवाद, रील निर्माण सहित अनेक प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण जारी है। इच्छुक युवा 20 जुलाई तक www.mybharat.gov.in पर पंजीकरण कर अपने जिला की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागी बिहार राज्य स्तर पर अपने जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर के विजेता को 14 अगस्त 2014 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 15 अगस्त 2014 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन प्रत्यक्ष रुप से सुनने तथा राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा। आवश्यकता इस बात की है कि देश का प्रत्येक युवा मायी भारत से जुड़े, स्वयंसेवा को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाए और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाए। विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प है। आइए, इस संकल्प को अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और सेवा भावना से सशक्त बनाएं। आज ही www.mybharat.gov.in पर पंजीकरण करें तथा MyBharatWestChamparan के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज को फॉलो कर सभी नवीनतम गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और अवसरों की जानकारी प्राप्त करते रहें। क्योंकि विकसित भारत का भविष्य किसी और के हाथों में नहीं, बल्कि आज के जागरुक और सक्रिय युवाओं के हाथों में है।
Post Views: 3
