Sat. Jul 18th, 2026
पुलिस ने 4 वर्ष बाद अपहृता को उस समय बरामद किया ज़ब वह अपहर्ता के पुत्र की माँ बन गई
 apnibaat.org
बिहार में पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत नरकटियागंज नगर परिषद स्थित के शिकारपुर थाना क्षेत्र से चार वर्ष पूर्व लापता एक किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला में आरोपी युवक को गिरफ्तार भी किया है। बरामदगी के समय युवती एक बच्चे की माँ है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। चौथे अनुसंधान पदाधिकारी को मिली सफलता पुलिस के अनुसार, मामले में तीन अनुसंधान पदाधिकारी बदल चुके है, चौथे अनुसंधान पदाधिकारी एसआई जनार्दन कुमार पाण्डेय ने युवती को बरामद करने के साथ ही आरोपी प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार किया। एसआई ने बताया कि बरामद युवती वर्तमान में आरोपी के साथ रह रही है और उनके एक बच्चा भी है। युवती ने पुलिस को बताया कि घर से जाने के बाद दोनों दूसरे राज्य चले गए, जहां उन्होंने विवाह कर लिया। उनके दांपत्य जीवन से एक बच्चा भी है। युवती ने पुलिस के समक्ष यह भी कहा कि वह नहीं चाहती कि उसका पति जेल जाये। 2022 में काण्ड अंकित किया गया।  एफआईआर यह मामला 30 सितंबर 2022 को सामने आया, जब युवती के चाचा ने शिकारपुर थाना में काण्ड अंकित कराया। शिकायत में बताया गया कि 12 वर्षीय भतीजी मंदिर में प्रवचन सुनने गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक काण्ड में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रहा, कालांतर प्रमोद कुमार यादव का नाम सामने आया, जिस पर विवाह की नीयत से किशोरी के अपहरण का आरोप लगा, चिकित्सकीय परीक्षण और न्यायालय में बयान लिया जाएगा प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद युवती की चिकित्सकीय जाँच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए बेतिया भेजा गया है। न्यायालय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगरेत्तर कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय को सौंप दिया गया है ।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply