
apnibaat.org
बेतिया : एकता की हुंकार, आर या पार, समस्तीपुर चलें लेने अधिकार के नारा के साथ ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने मैन तो मैन सघन सम्पर्क अभियान संचालित किया। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के अमित कुमार ने बताया कि जब पूरा देश सोता है, तब स्टेशन मास्टर जागता रहता है। जिससे भारत के करोड़ों यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, उसके पीछे स्टेशन मास्टर की सतर्कता और समर्पण होता है। जब कोहरा, बाढ़, भीषण गर्मी, तूफान या आपदा आती है, तब भी स्टेशन मास्टर अपने कर्तव्य निर्वहन करता है। स्टेशन मास्टर केवल ट्रेन संचालन नहीं करता, वह यात्रियों की सुरक्षा का प्रहरी है। स्टेशन मास्टर रेल प्रशासन की आंख, कान और मस्तिष्क के साथ रेलवे की जीवनरेखा है। रेलवे का हर पहिया, स्टेशन मास्टर की जिम्मेदारी और सजगता पर चलता है। वर्तमान परिवेश में विडंबना यह है कि जिसके कंधों पर रेलवे खड़ी है, वही स्टेशन मास्टर अपनी अधिकार के लिए संघर्ष करने को विवश है। रेलवे में रिक्तियां बढ़ रही हैं, काम का दबाव बढ़ रहा है, 12 घंटा का अमानवीय रोस्टर रेलवे ने बना कर लागू कर दिया है। स्थानांतरण नीति कर्मचारियों की पारिवारिक और सामाजिक आवश्यकताओं को नजर अंदाज कर रही है। आईआरटी एवं आईडीटी के वर्षों से लंबित मामला का निष्पादन, एनडीए पर अनुचित सीलिंग है। इन सब बढ़ते मानसिक दबाव के बावजूद स्टेशन मास्टर अपना दायित्व निर्वहन कर रहा है। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने कहा है कि अब और नहीं, प्रतीक्षा बहुत हुईं, एसोसिएशन बहुत आश्वासन सुन चुका, अब संघर्ष का समय है। एसोसिएशन की मांगो में शून्य रिक्तियां सुनिश्चित करना, 12 घंटा का अमानवीय रोस्टर समाप्त करने, सभी पात्र कर्मचारियों को आईआरटी एवं आईडीटी का वर्षों से लंबित मामला निष्पादन, एनडीए पर अनुचित सीलिंग खत्म करने और बढ़ते मानसिक दबाव कम करने के दृष्टिगत एसोसिएशन 14 जुलाई 2026 को समस्तीपुर केवल एक प्रदर्शन का स्थल नहीं, अपितु 14 जुलाई 2026 को समस्तीपुर स्टेशन मास्टरों के स्वाभिमान, सम्मान और अधिकारों की निर्णायक लड़ाई का केंद्र बनेगा। अमित ने यह भी बताया कि एसोसिएशन टकराव नहीं चाहता, सम्मान चाहता हैं। 14 जुलाई 2026 का कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की आवश्यकता है, ऐसा जनसैलाब उमड़ना चाहिए कि समस्तीपुर से उठी आवाज़ रेलवे बोर्ड तक स्पष्ट सुनाई दे। उपर्युक्त कार्यक्रम के निमित्त मैन टू मैन संपर्क एआईएसएमए समस्तीपुर ने संचालित किया। कार्यक्रम में एआईएसएमए के मंडल अध्यक्ष अंशुमान, मण्डल सचिव दुर्गा नंद झा, बृजमोहन, अमित कुमार, राकेश कुमार एवं नरकटियागंज स्टेशन अधीक्षक महम्मद कलीम तथा अन्य लोगों भी साथ रहे। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई 26 को ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन अपने विभिन्न मांगो जैसे सही ट्रांसफर पोस्टिंग नीति, ओटी, 12 घंटे ड्यूटी खत्म करने को विशाल धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया है।
