Fri. Jun 26th, 2026
अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर एसएसबी व एपीफ का जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न
apnibaat.org
बेतिया : सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी नरकटियागंज एवं सभी सीमा चौकी में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपर्युक्त कार्यक्रम गोविन्द कुमार ठाकुर कार्यवाहक कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी नरकटियागंज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।जिसमें ससीब 44 वीं वाहिनी व एपीएफ नेपाल की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों एवं ड्रग्स के विरुद्ध संयुक्त जागरुकता अभियान संचालित किया। इस अवसर पर उस क्षेत्र के अधिसंख्य ग्रामीण उपस्थित रहे, लोगों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई और नशा से होने वाली दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। नशा एक सामाजिक बुराई है, जो किसी व्यक्ति परिवार और समाज को नकारात्मक रुप से प्रभावित करती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिसका समाधान जागरुकता और सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उपर्युक्त कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र कुमार उप कमाडेंट 44 वाहिनी, रामवीर कुमार सहायक कमांडेंट, तरुण कुमार सहायक कमाडेंट 44 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज, अधीनस्थ पदाधिकारी, बलकर्मी एवं एपीएफ  नेपाल के पदाधिकारीगण, अधीनस्थ पदाधिकारीगण, बलकर्मी शामिल हुए। उपर्युक्त जानकारी प्रचार शाखा 44 वाहिनी स.सी.बल नरकटियागंज ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply