स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के 23 सदस्यो को मिली गांधी संग्रहालय एवं पुस्तकालय की सदस्यता
apnibaat.org / अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के 23 सदस्यों को जिला के ऐतिहासिक चम्पारण सत्याग्रह संग्रहालय एवं पुस्तकालय की सदस्यता दी गई। विगत दिनों नगर के सत्याग्रह पॉइंट में आयोजित चार दिवसीय चम्पारण सत्याग्रह के कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवल शामिल हुए, उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी(परिवार) समिति के कार्यक्रम से प्रभावित हुए और उसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने उन्हें 8 सूत्री मांगपत्र सौंपा। जिसमें संग्रहालय की सदस्यता भी शामिल रहा। श्री वर्मा ने पुनः जिला पदाधिकारी से मिलकर उन्हें स्मरण दिलाया तथा उन्हें 23 सदस्यों की सूची प्रस्तुत किया। जिस पर उन्होंने निदेश निर्गत किया, जिसके आलोक में संग्रहालय परिसर में पहुंचे समाहरणालय के प्रशाखा पदाधिकारी ने निर्धारित सदस्यता शुल्क लेकर 23 सदस्यों को रसीद निर्गत किया। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरनाथ, जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पाठक, वरिष्ठ सदस्य ध्रुव त्रिवेदी, प्रो विजय शंकर, प्रो खुशनन्दन सिंह, अजय श्रीवास्तव (अधिवक्ता), संजीव शाह, डॉ चंदन जायसवाल, उमेश सिंह, सिद्धार्थ वर्मा, रवींद्र सिंह एवं अन्य है। सदस्यता के पश्चात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि लंबी प्रतीक्षा के बाद स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों को सदस्यता मिली है और हम अपनी जिम्मेवारी को समझ रहे हैं। अभी संग्रहालय में नियमित रूप से गांधी दर्शन पर संगोष्ठी, चम्पारण सत्याग्रह आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा तथा समिति का राष्ट्रीय मासिक राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों के नाम का भी आयोजन यहां किया जाएगा।
