Tue. Jun 2nd, 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की सीयूईटी पीजी 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर चम्पारण की रौशनी ने संस्कृत विषय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया

बेतिया : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की घोषित सीयूईटी पीजी 2026 के परिणाम में श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्रा रोशनी आर्या 205710315085 क्रमांक ने 265 अंक प्राप्त कर अखिल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर प्रखण्ड क्षेत्र के नगर परिषद रामनगर के रैली बाज़ार में गृहणी व (अमीन)भूमापक व्यास प्रसाद कुशवाहा (माता-पिता) की पुत्री रौशनी आर्या प्रारम्भ से मेधावी रही है। उसकी मेधा ने राष्ट्रीय स्तर पर संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रौशनी आर्या ने देवभाषा संस्कृत विषय के कुल 300 में 265 अंक प्राप्त कर सम्पूर्ण भारत में चम्पारण को गौरवान्वित किया है। उसके गुरुकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिलावासी भी गौरवान्वित है। रौशनी के माता पिता भी भाव विह्वल हो गए और पुत्री की उपलब्धि से संस्कृत और संस्कृति पर गर्व किया। उसके पिता व्यास पप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उनका छोटा पुत्र दीपक आर्य सेन्ट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में आईटीईपी प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। इतना ही नहीं अध्ययन स्थल गुरुकुल परिवार भी प्रसन्न है। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की विद्यार्थी रौशनी आर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिस संस्कृत भाषा व विषय से भारत के किशोर व युवा विमुख होते जा रहे हैं। उसी विषय में रौशनी आर्या ने अपनी मेधा का विजय पताका लहराया है। रौशनी ने न केवल गुरुकुल अपितु माता-पिता और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उल्लेखनीय है कि जिस संस्कृत विषय को संस्कृति और संस्कृत के संरक्षक त्याग चुके हैं, उसी संस्कृत को अपना कर रौशनी आर्या ने क्षेत्र, गुरुकुल और माता पिता का मान बढ़ाया है। श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा गुरुकुल की प्राचार्या डॉ.सुमेधा ने सर्वश्रेष्ठ व अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply