Sun. May 17th, 2026
कानून व्यवस्था को लेकर थाना परिसर में बैठक, आमजनों से सहयोग की अपील
R.MISHRA
लौरिया: लौरिया थाना परिसर में शनिवार को नवागत थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान की अध्यक्षता में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विधि व्यवस्था संधारण, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा पुलिस-जन सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता की भूमिका महत्वपूर्ण है। बिना जनसहयोग के पुलिस अकेले कानून का राज स्थापित नहीं कर सकती। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर शत-प्रतिशत रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जनता दरबार में आने वाले मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की भी अपील की। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या उठाई और इससे निजात दिलाने की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस क्रम में पर प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी, मुखिया संजय पाठक, डॉ. देवीलाल यादव, दीनानाथ ठाकुर, मो. अब्दुल्लाह, चंद्रशेखर प्रसाद, सोनू शाही, बद्री यादव, शमशाद आलम, हरिंदर सिंह, राजू ठाकुर, शैलेश पासवान, लाल मिश्रा, मनोहर ठाकुर, रीतेश गोड़, मोहन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply