Sun. May 17th, 2026

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने गोपाला ब्रह्म स्थान में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न, उसी क्रम में एक निकाह भी हुआ


नरकटियागंज : नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 स्थित के गोपाला ब्रह्म स्थान में शुक्रवार को इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने एक सामूहिक विवाह समारोह में चार विवाह एवं एक निकाह सम्पन्न कराया गया। इस कार्यक्रम में पाँच कन्या का विवाह सम्पन्न कराया। उपर्युक्त विवाह में हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपरा का अद्भूत संगम देखने को मिला। उपर्युक्त विवाह समारोह में चार जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के साथ वैदिक परम्परा से सम्पन्न हुआ, जबकि एक मुस्लिम जोड़ा का निकाह कुरान पाक और दुआओं के साथ कराया गया। सर्व प्रथम देवी स्थान मंदिर प्रांगण से बारात निकाली गई। गाजा-बाजा के साथ बारात ने पूरे नगर का भ्रमण किया। नगर भ्रमण के पश्चात् गोपाला ब्रह्म स्थान पहुँची, जहाँ वरमाला और विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार भी लगभग 10 बजे रात्री पहुंचे। विवाह के बाद सभी दम्पत्तियों को विधि पूर्वक विदाई दी हुई। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने नवदंपत्तियों को उपहार स्वरुप आवश्यक घरेलू सामग्री भी प्रदान किया। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सरदार बलविंदर सिंह, सचिव डॉ.आफताब आलम, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, संजय कुमार, डॉ फैसल सिद्दीकी व अन्य शामिल रहे और सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाया। डॉ आफताब आलम ने बताया कि उपर्युक्त सामूहिक मांगलिक कार्यक्रम में समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका प्रशंसनीय रही।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply