नरकटियागंज : नरकटियागंज के विद्यालय के विद्यार्थियों ने एआईएसएसई 2026 में लोटस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण छा गया तथा विद्यार्थियों में प्रसन्नता है। विद्यालय के मेधावी छात्रों में फैसल फिरदौस ने 97.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्यम कुमार गुप्ता ने 92.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिशांत कुमार ने 91.2% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आलिया खुर्शीद ने 90.2%, सलोनी कुमारी 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। उपर्युक्त जानकारी आशीष रतन उर्फ़ गोलू ने दी।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। उपर्युक्त जानकारी आशीष रतन उर्फ़ गोलू ने दी।
Post Views: 4