Sat. Apr 18th, 2026

  • पटना: स्थानीय लोहानीपुर स्लम बस्ती में दबे-कुचले समाज के बच्चो, महिलाओं, बुढ़े, नौजवानो, समाज के संयोजक विनोद राउत, संतोष राउत, सरदार सुरज राम एवं पूर्व विधायक अरुण सिन्हा के साथ बाबा साहब भारत रत्न डॉ.भीम राव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर 135वी अम्बेदकर जयंती मनाया। जिसमें निजी रुप से गरीब बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन के दृष्टिगत पठन-पाठन सामाग्री, वृद्ध, विधवा व अन्य महिला को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। उपर्युक्त अवसर पर संयोजक विनोद राउत तथा पूर्व विधायक अरुण सिन्हा ने बाबा साहब के संघर्ष और जीवनी के बारे में बताया, साथ ही उपस्थित सुरज राम, महेश राम, बिपिन राउत, पिंटू, गोविन्द, महिलाओं ने जय भीम के नारा को बुलंद करते हुए, एक हो नेक हो का ललकार, अनुसूचित वर्ग के अन्तिम पायदान पर स्थित मेहतर समुदाय को शिक्षा, ऱोजगार,मुहैया तथा राष्ट्र के मुख्य धारा से जोड़ने की गुहार लगाई है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply