Wed. Apr 15th, 2026
भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेदकर की 135 वीं जयंती मनाई गई, उन्हे आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया गया
apnibaat.org
बेतिया : भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेदकर की 135 वीं जयंती समारोह समारोह पूर्वक मनाई गई, उनकी जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन भारतीय बौद्ध महासभा, योग भारती तथा रात्री प्रहरी महासंघ के सौजन्य से जिला समाहरणालय के प्रवेश द्वार पर किया गया l सर्व प्रथम महासभा के मुख्य संरक्षक विजय कश्यप और अन्य सबने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें पटना सचिवालय के हिन्दी पदाधिकारी डॉ दानिश शामिल हुए। कार्यक्रम के विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता पटना से बेतिया पहुँचे डॉ दानिश रहे, विजय कश्यप, रामदास बैठा, उषा बौद्ध, आशा चौधरी, गीता कश्यप, डॉ. नीलम भारती एवं डॉ एनके भारती। उन्होंने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेदकर एक युग नायक रहे l भारत में रिज़र्व बैंक की स्थापना बाबा साहब की थिसिस का परिणाम है। महिलाओं को सम्पति का अधिकार दिलाने, समता का अधिकार दिलाने, कामगारों को कार्य अवधि आठ घंटे निर्धारित कराने का कार्य भारत में उन्होंने कराया। उपर्युक्त जयंती समाओह की अध्यक्षता विजय कश्यप नें किया। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेदकर को संविधान का शिल्पीकर बताया तथा समता, स्वतंत्रता, न्याय तथा बंधुत्व का देवता बताया। रात्री प्रहरी संघ अधूरे वेतन के वाबजूद कार्यक्रम में पुरे मनोयोग से शामिल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विजय कश्यप ने उन्हे साधुवाद दिया और कहा कि वे बधाई के पात्र हैं। भारत स्काउट एण्ड गाइड, पूर्व सैनिक संघ, पंचशील बौद्ध विहार, भारतीय बौद्ध महासभा, कार्यक्रम में रात्री प्रहरी महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव रवींद्र पटेल, मुकेश कुमार, सुशील, फिरोज अहमद, अनील गुप्ता, बबन शर्मा, अशोक कुशवाहा, अधिवक्ता इस्तहाक अहमद, रम्भा देवी, सुरेन्द्र पासवान शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply