Sat. Mar 21st, 2026

ग्रामीण आजीविका सुधार को समेकित मत्स्य पालन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का श्रीगणेश

apnibaat.org

पटना :भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना में दिनांक 20 मार्च, 2026 शुक्रवार को मत्स्य विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से ‘ग्रामीण आजीविका सुधार को समेकित मत्स्य पालन की तकनीकि’ विषयक चार दिवसीय (20-23 मार्च 2026) प्रशिक्षण कार्यक्रम का श्रीगणेश शुक्रवार से हुआ। जिसमें अररिया जिला के कुल 31 किसान शामिल हो रहे हैं, जिन्हें समेकित मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी आय एवं आजीविका के स्तर में वृद्धि हो सके। डॉ. कमल शर्मा प्रभागाध्यक्ष पशुधन एवं मत्स्यिकी प्रबंधन ने कहा कि समेकित मत्स्य पालन तकनीक किसानों की आय वृद्धि का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे कम संसाधनों में अधिक उत्पादन संभव है। उन्होंने बल दिया कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आजीविका को सुदृढ़ एवं स्थायी बना सकते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में सहायक निदेशक (मत्स्य) डॉ. टुन टुन सिंह मत्स्य बीज फार्म सोनारू मत्स्य अनुसंधान केंद्र मीठापुर पटना ने किसानों को मखाना-सह-मत्स्य पालन की उन्नत तकनीक की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समेकित प्रणाली को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन एवं बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण में किसानों को मत्स्य पालन के साथ अन्य कृषि कार्यों को जोड़ने की जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और अपनी आय के नए स्रोत विकसित कर पाएंगे। इस अवसर पर पाठ्यक्रम सह-निदेशक डॉ. बिश्वजीत देबनाथ, डॉ. तारकेश्वर कुमार, डॉ. विवेकानंद भारती एवं डॉ. राकेश कुमार सहित अन्य तकनीकी अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीकों, तालाब प्रबंधन, बीज उत्पादन, आहार प्रबंधन तथा समेकित कृषि प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि किसान इन तकनीकों को अपने खेतों में सफलतापूर्वक अपना सकें। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply