
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल की अध्यक्षतामें और मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा की गरिमामई उपस्थिति में राज्य के साथ जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को इस श्रृंखला का पहला एमओयु संपन्न हुआ।
यह एमओयु केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि केंद्र और राज्य के बीच एक साझा प्रतिबद्धता है, जिसके माध्यम से हर ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ एवं नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा वितरण की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और मजबूत किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति प्रदान किए जाने के पश्चात, अब मिशन को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में ठोस कदम आगे बढ़ाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में “हर घर जल” का लक्ष्य अब एक सुदृढ़, सतत एवं विश्वसनीय सेवा के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है, और हम सबको मिलकर इस लक्ष्य की प्राप्ति को सभी संभव प्रयास करना है।
इस अवसर पर जलशक्ति राज्यमंत्री वी.सोमन्ना, राज्य के पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल और वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
