Tue. Mar 10th, 2026

 

सरोकार मंच का प्रशिक्षण कार्यक्रम नारी उत्थान के क्षेत्र में मीका पत्थर सिद्ध होगा : बिमल सर्राफ


रक्सौल : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सरोकार मंच ने रेलवे कालोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। जिसका उद्घाटन लायन्स क्लब रक्सौल के अध्यक्ष बिमल सर्राफ, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंचल अध्यक्ष बीमा गोयल, सम्मेलन रक्सौल शाखा के अध्यक्ष सोनू काबड़ा, मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभनाथ, गायत्री महिला मंडल रक्सौल की अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, गायत्री शक्तिपीठ के सदस्य अवधेश पांडेय ने संयुक्ततः दीप प्रज्ज्वलन से किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के दृष्टिकोण से सरोकार मंच ने 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभनाथ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लायन्स क्लब के अध्यक्ष बिमल सर्राफ ने कहा कि इस संस्था आयोजित 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहली बार शामिल होने पर पता चला कि संस्था, विगत कई वर्ष से नारी सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। सरोकार मंच का निःशुल्क सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला उत्थान के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इस संस्था को अपने संस्था के तरफ से सहयोग में एक सिलाई मशीन देने की घोषणा किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली लड़कियों को इस प्रशिक्षण से काफी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंचल अध्यक्ष बीमा गोयल ने कहा कि सरोकार मंच जब से अस्तित्व में आया तब से प्रत्येक गतिविधियों में सहभागिता रही हैं। मंच ने कोरोना काल में अत्यधिक कार्य किया है। महिलाओं के लिए मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था मंच के द्वारा वो कार्यक्रम भी अच्छा रहा उसके बाद 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जो काफी सफल रहा। उसमें हमने सिलाई कटाई प्रशिक्षण कराने का आग्रह किया, जिसके आलोक में मंच ने अतिशीघ्र 30 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर समाजिक क्षेत्र और महिला उत्थान के क्षेत्र बेहतर प्लेटफार्म देने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इस प्रकार सरोकार मंच निरंतर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते आ रहा है। कार्यक्रम को अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल की अध्यक्ष सोनु काबड़ा भी सम्बोधित किया। अंत में मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षिका सीता देवी, गायत्री शक्तिपीठ पीठ महिला मंडल के अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, प्रियंका पाण्डेय, सरोकार मंच के सदस्य त्रिषा कुमारी,  रंजन किशोर व अनेक लोग शामिल हुए।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed