मुजफ्फरपुर : बिहार राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय से निर्वाचित प्रक्षेत्रीय पदाधिकारीगण को सूचित करना है कि हमलोगों ने प्रदेश स्तर पर नया महासंघ बनाया है। जो बहुत ही गर्व की बात है। आज से पहले हम सभी को अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए स्थाई कर्मचारियों के संगठन पर निर्भर होना पड़ता था किंतु अब अपने हक और अधिकार की लड़ाई हम सभी खुद से आगे बढ़ कर लड़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे । हम किसी की बैसाखी पर पूरी जिंदगी नहीं चलेंगे। साथियों सर्वप्रथम जितने भी हमारे अलग – अलग विश्वविद्यालय+महाविद्यालय से निर्वाचित प्रक्षेत्रीय पदाधिकारीगण है, उन सभी के साथ विश्वविद्यालय वाइज अलग अलग तिथि पर ऑनलाइन के माध्यम से एक बैठक करना है। प्रत्येक विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय मंत्री अपने प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष से विचारोपरांत, सहमति प्राप्त कर ऑनलाइन बैठक के लिए एक तिथि सुनिश्चित करें और प्रदेश सचिव को तिथि के संबंध में अवगत करावें। प्रदेश के द्वारा बैठक की तिथि से संबंधित सर्कुलर / पत्र निर्गत किया जाएगा और प्रत्येक विश्वविद्यालय के साथ अलग अलग तिथि पर ऑनलाइन के माध्यम से होने वाली बैठक आहूत की जाएगी। साथियों आप सभी को मै बताना चाहूंगा की मैं पूर्व से अपने संगठन का एक सक्रिय और क्रांतिकारी सिपाही / पदाधिकारी रह चुका हूं और आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि प्रदेश सचिव की दायित्व को मै ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करूंगा और सभी वर्गों का निष्पक्ष ख्याल रखूंगा। सिर्फ आपका साथ चाहिए। मै आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं इस महासंघ से जुड़े इन सभी चार वर्गों – वोकेशनल कर्मचारी / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी / संविदा कर्मचारी / आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सभी के लिए पॉलिसी / सर्विस कंडीशन के तहत हक और अधिकार दिलाने का कार्य करूंगा। उपर्युक्त जानकारी उज्ज्वल कुमार, प्रदेश सचिव, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय बिहार राज्य, वोकेशनल कर्मचारी/दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/संविदा कर्मचारी / आउटसोर्सिंग कर्मचारी, महासंघ, बिहार ने अपनी बात को दी।
