Sat. Mar 7th, 2026
आयुष राज ने मेधा का परचम लहराया, यूपीएससी में भारत में 199 वाँ स्थान पाया
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया नगर निगम क्षेत्र के  बानुछापर स्थित काली कुंज निवासी आयुष राज ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी 2025) की परीक्षा 2025 के चयन सूची में शामिल हो गए हैं।  पश्चिम चम्पारण जिला के आयुष राज ने सफलता प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया है। बताया गया है कि आयुष ने भारत में 199वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और जिला आलोकित किया है। आयुष राज की माता अर्चना वर्मा जिला के कुष्ठ विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेतिया के संत जेवियर्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली से प्राप्त किया, दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। आयुष के अनुसार वर्ष 2020 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चला गया। वहाँ से स्नातकीय शिक्षा पश्चात् यूपीएससी की तैयारी प्रारम्भ किया और निरंतर परिश्रम के बल पर अंततोगत्वा यूपीएससी का अंतिम परिणाम सूची में नाम शुमार कर लिया। इसके लिए उन्होंने अपने परिवार और गुरुजन के साथ नियमित अध्ययन को श्रेय दिया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply