Sat. Mar 7th, 2026
apnibaat.org
 नरकटियागंज: बेतिया पुलिस अंतर्गत नरकटियागंज प्रखण्ड के साठी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के शोषण का मामला में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, साठी थाना क्षेत्र की एक युवती ने मनुआपुल थाना क्षेत्र के तुनिया बिशनपुरवा निवासी वकील आलम के विरुद्ध काण्ड अंकित कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक विगत छव महीनों से शादी का झांसा देकर सम्बंध बनाता रहा। पीड़िता अनुसार 2 मार्च 2026 को आरोपी वकील आलम साठी थाना क्षेत्र के धमौरा गांव स्थित अपने मामा तबारक मियां के घर आया। उसी रात वह युवती से मिलने उसके घर पहुंचा, जब युवती ने उससे निकाह की बात कही, तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। युवती के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी मामले की सूचना मिलने के बाद पीड़िता ने साठी थाना को आवेदन देकर कानूनी सहायता लिया। साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने पीड़िता के आवेदन पर काण्ड अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय को सौंप दिया हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply