
गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार : दिनेश कुलकर्णी
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ : के साईं रेड्डी, अध्यक्ष
देश भर में गौवंश संपदा को लुप्त करने वाली सैक्स सार्टेड सीमेन तकनीकि का उपयोग बंद करने प्रस्ताव पारित
देश भर के 37 प्रांत से पंहुचे 512 पदाधिकारी, प्लास्टिक मुक्त रहा परिसर, साज सज्जा में फूल पत्तों का प्रयोग
apnibaat. org
भाग्यनगर (तेलंगाना) : भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर कार्यक्रम तेलंगाना में सम्पन्न हो गया। जिसमें भारत 37 प्रांत के किसान संघ के प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हुये। प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव के सम्बंध में जानकारी देते हुए, अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि गौ आधारित जैविक कृषि व गौ कृषि वाणिज्यम को बढावा देने तथा देशी नस्ल के गौवंश विकास के लिये भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पास किया गया है। जिसमें गौवंश के लिंग नियंत्रण पद्वति को रोकने तथा देशी नस्ल के गौवंश के विकास की बात कही गई है। श्री मिश्र ने बताया कि भारतीय गौवंश नस्लें जलवायु अनुकूलता, सर्वाधिक दूध पौष्टिकता, रोग प्रतिरोधकता क्षमता, गोबर व गौ मूत्र में मौजूद लाभदायक जीवाणुओं की दृष्टि से भू सुपोषण के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिये किसान संघ की मांग है कि देश भर में गौवंश संपदा को लुप्त करने वाली सैक्स सार्टेड सीमेन तकनीकि (लिंगानुसार वगीकृत वीर्य तकनीक) का उपयोग बंद किया जाये। निराश्रित बछड़ों की समस्या का समाधान प्रबंधन से संभव है न कि गौवंश को लुप्त करके। कदापि देशी गौवंश नस्ल के लुप्त होने पर गौवंश विविधता को पुनः वापिस लाना संभव नहीं होगा। श्री मिश्र ने बताया कि गौ कृषि वाणिज्यम् को केंद्रित रख अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में कार्यक्रम की रचना तैयार की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल, प्रांत प्रचारक श्रीधर, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह सहित अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार : दिनेश कुलकर्णी
समापन सत्र को सम्बोधित करते हुये अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि देश व दुनिया की समस्याओं का समाधान देने वाला हमारा विचार है। गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है। इसके लिये सफल मॉडल हमें समाज के सामने रखने की आवश्यकता है। श्री कुलकर्णी ने कहा कि ग्राम समिति के कार्यकर्ता ही हमारे संगठन का आधार हैं, कार्यक्रम की नहीं कार्यकर्ता की चिंता करें। उन्होंने आत्मीय व्यवहार के साथ कार्यकर्ता के संभाल करने की बात अपने उद्बोधन में कही। श्री कुलकर्णी ने कहा कि हमें ’मैं’ नहीं ’हम’ के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिये।
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ: के साईं रेड्डी
किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के.साई. रेड्डी ने संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक आयामों के कार्य में वृद्वि करने की बात कहते हुये कहा कि आगामी स्वर्ण जयंती वर्ष को लेकर संगठन को एक लाख गांवों तक विस्तार किया जायेगा। जिसके लिये सतत् प्रवास, वार्षिक कार्ययोजना, आर्थिक स्वाबलंबन, प्रशिक्षण वर्ग, सदस्यता अभियान के लक्ष्य निर्धारित किया गया।

प्लास्टिक मुक्त रहा परिसर, साज सज्जा में फूल पत्तों का प्रयोग
किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देश भर के 37 प्रांत के 512 प्रांत स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुये। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुसे दैनिक कार्यकलापों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहा हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय विद्या केंद्र परिसर की साज सज्जा के लिये भी फूल पत्तों का ही उपयोग किया किया।
