राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रदर्शनी में श्रेष्ठ रहे, लैब ऑफ़ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के नितेश और सनी कुमार 
बेतिया : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हाई टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुबौलिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें जिला के सभी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने आस पास की समस्याओं पर अपने नये-नये अनोखे रिसर्च के बारे में लोगों को बताया। जिसके माध्यम से अगल-बगल के कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है।। वही लैब ऑफ़ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष नितेश पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए बहुत परिश्रम और संघर्ष करना पड़ा। कार्यक्रम का उद्देश्य कि गांव के बच्चे को विज्ञान शोध में आगे बढ़े। जिससे वे लोग नए-नए अविष्कार करे और अपने देश को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाए। हाई-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ रंजन कुमार सिंह, एम.एस.एस.जी कॉलेज अरेराज के रसायन विभाग के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार और डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर गन्ना अनुसंधान केंद्र माधोपुर के वैज्ञानिक डॉ रविकांत तथा डॉ छत्तीस नारायण ने विजेता रहे प्रथम. लैब ऑफ़ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के नितेश कुमार… द्वितीय.एमजीआर….. तृतीय लैब ऑफ़ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट सन्नी कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और आने वाले समय में देश के लिए बच्चे नए-नए अविष्कार करें उसके लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उपस्थित रहे, हाईटेक पॉलिटेक्निक कॉलेज दुबौलिया ,एम जी आर विद्यालय सरीसवा, लैब ऑफ़ एजूकेशन वेलफेयर ट्रस्ट सेनुवारिया, के.आर बेतिया, गैलेक्सी विद्यालय बेतिया और राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकटा के विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे।
