प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव व स्पोर्ट्समीट आयोजित
i
apnibaat.org /ajmeralam
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा प्रखण्ड अंतर्गत मटियरिया पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय काला पकड़ी के प्रांगण में शनिवार को वार्षिक बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में वार्षिकोत्सव, स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक टीएलएम प्रस्तुत किया। जिससे अभिभावक व अतिथिगण मंत्र मुग्ध हो गए। विद्यालय के प्रधान शिक्षिक अनील कुमार गुप्ता ने उपस्थित अभिभावक व अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा की बाल मेला का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर के आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव है । इस बाल मेला में आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 66 के सेविका राधा देवी व सहायिका विनीता देवी का योगदान रहा। बाल मेला का सफल संचालन शिक्षक बलिराम कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व बीडीसी चागड़ नट, मध्य विद्यालय बेलसंडी के शिक्षक मनोज मांझी, अंजार आलम व ग्रामीण छोटेलाल राम, बालेश्वर राय, जयनारायण महतो, देवीलाल साह, योगेंद्र मांझी, राजेंद्र राम, मिश्रीलाल साह, नैनमती देवी, नर्मदा देवी, उर्मिला देवी, सीमा देवी, मराछी देवी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
