Fri. Feb 13th, 2026

बिहार प्रदेश अग्रहरि वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, महामंत्री गणेश कुमार गोकुल एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी बने

apnibaat. org

पटना। राजधानी पटना के गौरीचक में बिहार प्रदेश अग्रहरी वैश्य समाज एवं जिला पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और समाज हित में ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। बिहार राज्य अग्रहरि समाज के तत्वावधान एवं पटना नगर अग्रहरि वैश्य समाज के सहयोग से आयोजित जनगणना, शपथ ग्रहण एवं कार्यकारिणी के गठन का समारोह सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और स्वागत गान से हुई। मंच पर मंचासिन  प्राधिकारियों में विशेष रूप से केंद्रीय अग्रहरि समाज के महामंत्री अशोक अग्रहरि एवं बिहार प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू गरिमामयी उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण समारोह होने के तत्पश्चात जनगणना पर विशेष चर्चा हुई ।कार्यक्रम के बीच में स्वागत गान एवं उद्घोषिका द्वारा संगीत का भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । पप्पू कुमार अग्रहरी, गौरीचक द्वारा कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया गया ।

समारोह में प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शिक्षिविद और बड़ी संख्या में अग्रहरि समाज के लोग उपस्थित रहे।  मौके पर पहुंचे सभी गण्यमान्य पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। तत्पश्चात विधिवत शपथ दिलाई गई।

भागीदारी, आर्थिक सशक्तिकरण और अग्रहरी समाज की जनगणना कराने पर विशेष बल दिया जिससे अपनी जनसंख्या सरकार से विधानसभा एवं विधान परिषद में उचित हिस्सेदारी की मांग कर सके। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जिससे आने वाली पीढ़यों को बेहतर दिशा मिल सके। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी करा कि नवगठित जिला स्तरीय टीम समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

बिहार प्रदेश नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशांत कुमार अग्रहरी, महामंत्री गणेश कुमार गोकुल एवं कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रहरी, पटना जिला अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद, विकास कुमार एवं कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, बख्तियारपुर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव राजेश कुमार उर्फ राजन कोषाध्यक्ष राकेश कुमार तथा बेगूसराय जिलाध्यक्ष जयप्रकाश, महासचिव सिकंदर प्रसाद गुप्ता और कोषाध्यक्ष अभय कुमार को प्रमाण पत्र दिया। राकेश रंजन द्वारा नवगठित पदाधिकारियों का शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, बिहार महिला अध्यक्षा निशा अग्रहरी, छपरा से चंपा देवी, राजू बाबू अग्रहरी, दयानाथ गुप्ता, राजकिशोर गोकुल, संजय गुप्ता, पटना से पप्पू कुमार अग्रहरी, रामचंद्र अग्रहरी, जितेंद्र कुमार, गुजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, सूरज प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार, राजन कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूर्य मोहन गुप्ता, राजू कुमार, अनील गुप्ता, बैजू कुमार, गिरु कुमार, गोविंदा कुमार, कृष्णा गुप्ता, सिवान से सुधाकर अग्रहरी एवं गौरोचक के अन्य अग्रहरी समाज की भूमिका रही। चुनाव पदाधिकारी के रूप में बेगुसराई से जयप्रकाश गुप्ता,मनोज कुमार गुप्ता,सिवान से राकेश कुमार गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही। जिसमें जयप्रकाश गुप्ता को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया है । कार्यकर्म में विभिन्न जिला से आये, सभी महिला को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया है।  शपथ ग्रहण समारोह के सफल आयोजन से समाज में उत्साह का संचार देखने को मिला। कार्यक्रम में काफी सख्या में महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रहरी वैश्य समाज की एकता और संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। यह जानकारी बिहार प्रदेश अग्रहरी वैश्य समाज के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने दी है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply