
भोपाल : मध्य प्रदेश के इंदौर में पशुपालन और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए साँची दूध संघ के सीईओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें प्रदेश में रोजगार के नए अवसरो पर गहन विचार विमर्श किया गया। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में इंदौर सहकारी दूध संघ मर्यादित-इंदौरके सीईओ बलबीर शर्मा के सौजन्य भेंट करके राज्यमें पशुपालन, दूध उत्पादन और उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीणों और छोटे छोटे शहरों में क्या और कैसे कार्य करके बढ़ावा दे सकते हैं। इस पर विस्तृत चर्चा हुई, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों कैसे दिलाए। इसपर चर्चा की गई, जिसमें गुजरात से मिहिर शिकारीजी पत्रकार, लेखक प्रकाश रत्नपारखीजी सहकार भारती मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भोपाल से अमित झा (वाल्मीकि) राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि महापंचायत संपूर्ण भारत शामिल रहे। लोगों को रोजगार के लिए सांची दूध संघ के द्वारा कैसे लाभ पहुंचाया जा सकता है और पशुपालन एवं दूध उत्पादन के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैसे जोड़ा जा सकता है। इस विषय पर चर्चा की गई। इस बैठक में कई मायने में सफल और आने वाले समय में सार्थक परिणाम देने वाला सिद्ध होगा।
