
पटना: बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की शहादत अविश्मरणीय है। उनके विचार धारा को गरीबों व शोषित कभी भूल नहीं सकते हैं। उपर्युक्त विचार राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में
बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय पटना में बिहार के लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह आयोजित किया गया। विचार व्यक्त करने से पूर्व सर्व प्रथम श्री प्रकाश ने वे जगदेव बाबू की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस जयंती समारोह में रालोमो विधायक दल के मुख्य सचेतक व विधायक स्नेहलता कुशवाहा, रालोमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक आलोक सिंह ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा रहे। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। इस जयंती समारोह में मुख्य रुप से शामिल होने वालों में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व विधायक माधव आनंद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रदेश प्रवक्ता सिम्मी कुमारी, स्मृति कुमुद, अनीता कुशवाहा, अंजलि कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, मोहन यादव, राम शरण कुशवाहा, डॉ. वीरेन्द्र दांगी, आलोक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सौरभ सागर, रजनीश कुमार, सुशील सिंह, मन्टू यादव, राजन कुमार स्वतंत्र, संजीव कुमार बबलू, ब्रजमोहन सिन्हा, अमित कुशवाहा, पप्पू मेहता, संतोष कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह, मुन्ना चौधरी, रवीश कुमार, धर्मपाल कुशवाहा, सुदामा यादव समेत सैकड़ों नेताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Post Views: 1
