राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 103 वीं जयंती मनाया
पटनाः भारत के प्रख्यात समाजवादी चिंतक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत रत्न व जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों से आज के राजनेताओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उपर्युक्त विचार राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित 102 वीं जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमों व पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए का कि उनके विचार से समता मूलक समाज स्थापित होगा। श्री कुशवाहा ने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि पार्टी सुप्रीमों श्री कुशवाहा ने सरकार से मांग किया है कि विद्यालयों के पाठ्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर जैसे अमर रत्न की व्यक्तित्व व कृतित्व को शामिल किया जाना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी भविष्य में उनके जीवन व विचार से अभिभूत व प्रेरित हो सके। श्री कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाये। जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए रालोमो के वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्रवंशी ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर आजीवन (विषमता) गैरबराबरी के विरुद्ध संघर्षरत रहे, जिससे शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के लोग को समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। जयंती समारोह को सम्बोधित करने वालो में विधायक स्नेहलता कुशवाहा, विधायक आलोक कुमार सिंह, पूर्व प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, आर. के.सिन्हा, अंगद कुशवाहा, बृजेंद्र कुमार पप्पू, स्मृति कुमुद, अशोक राम, प्रमोद सिंह राजपूत, खुर्शीद अहमद, राघवेन्द्र कुशवाहा, बीरेंद्र दांगी, रियाजउद्दीन बख्खो, संतोष पासवान, सुशील सिंह, अशोक कुशवाहा, रजनीश कुमार मुख्य हैं। उपर्युक्त जानकारी राम पुकार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार ने मीडिया को दी।
