भारतीय महावाणिज्य दूतावास बीरगंज में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज़ फहराया गया

बीरगंज : भारतीय महावाणिज्य दुतावास बीरगंज नेपाल ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर महावाणिज्य दूत देवी शरण मीणा ने भारत के गौरवशाली गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय झंडा फहराया 🇮🇳 तथा भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सन्देश का वाचन किया।
समारोह का संचालन वाणिज्य दूत मनीष दास ने किया। गणतंत्र दिवस समारोह में बारह विद्यालय के विद्यार्थियों ने मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। परिसर में वन्दे मातरम की 150 वें वार्षिकोत्सव में गीत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह मे मेयर राजेश मान सिंह, पर्सा जिल्ला प्रमुख अधिकारी भोला दहाल, पर्सा जिल्ला प्रहरी एसपी सुदीप राज पाठक, सस्त्र प्रहरी एसपी पूर्णचंद भट्ट, भू.पु. मंत्री सुरेंद्र चौधरी, उप कुलपती डॉ दीपक शाक्य, बिउबा संघ अध्यक्ष हरि गौतम, डॉ सुबोध गुप्ता, सहायक प्रमुख जिल्ला अधिकारी रीता जायसवाल, लायन्स, रोटेरियन, कनिका कौशिक, डॉ देवेश चंद पाठक, उद्योगी, व्यवसायी, नेपाल भारत मैत्री संघ के आर के सिंधी, सरकारी-अर्ध सरकारी निकाय पदाधिकारी, महिला, पुरुष, समाजसेवी, बौद्धिक वर्ग, नेपाल भारत के शुभेच्छुक आमंत्रितवर्ग, पत्रकार सहित लगभग 500 व्यक्ति शामिल हुए।
इस उपलक्ष्य मे काठमांडू में भारतीय दुतावास ने आर्मी की दिवंगत श्रीमती एवं नातेदारों को नेपाली सात करोड़ बीस लाख रुपैंया की इंश्योरेंस फण्ड चेक की राशि प्रदान किया।

