Fri. Jan 9th, 2026

लायंस क्लब बीरगंज और सशस्त्र प्रहरी के सहयोग से महिला कैदियों व बच्चों में गर्म वस्त्र वितरित

विमल सर्राफ/अपनी बात
बीरगंज : सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण हे.क्वा. पर्सा के सहयोग से लायंस क्लब बीरगंज ने कारागार की महिला कैदियों तथा उनके बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किया। विगत 8 जनवरी 2026 की सुबह जिला पर्सा बी.म.न.पा.–5 स्थित कारागार कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला कैदियों को 62 शॉल तथा कैदियों के साथ रह रहे 5 बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। उपर्युक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब बीरगंज के अध्यक्ष सुरेश कुमार रुंगटा, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल नं. 13 गण हे.क्वा. पर्सा के गणपति स.प्र.उ. पुरन चन्द्र भट्ट, कारागार प्रशासक उप–सचिव बाबूलाल रेग्मी, कारागार सुरक्षा बेस बीरगंज के बेसपति स.प्र.ना.उ. विष्णुहरी घिमिरे तथा कारागार सुरक्षा गार्ड के प्र.ना.नि. डम्मर बहादुर श्रेष्ठ की उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार, ठंढ के मौसम में महिला कैदियों और बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किए गए इस सहयोग से कारागार के भीतर रह रही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा में सहयोग मिलने की उम्मीद जताई गई है। इस सम्बंध में जानकारी सूचना पदाधिकारी एवं सशस्त्र प्रहरी नायब उपनिरीक्षक विश्वराज योन्जन ने दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply