Sat. Jan 3rd, 2026

बिहारी महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयान पर राजद की तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा नेतृत्व से माफी मांगने और मंत्री रेखा आर्या को बर्खास्त करने की मांग

apnibaat. org

पटना : राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने भाजपा नेता और उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या के पति  गिरधारी  लाल साहू के बिहारी महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, रेखा आर्या को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने, श्री साहू को पार्टी से निष्कासित करने की माँग और भाजपा नेतृत्व से सार्वजनिक क्षमा मांगने की माँग भी किया है।
ज्ञात हो कि विगत 23 दिसम्बर 2025 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्याहीदेवी मंडल भाजपा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू ने बिहार के युवतियों (लड़कियों) के बारे में घोर आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिसका विडियो क्लिप विभिन्न समाचार चैनलों एवं सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस सम्बंध में समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुई है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि भाजपा नेता का बयान पर बिहार भाजपा नेताओं की सफाई अति हास्यास्पद है। गाली देकर सफाई देना इनका पुराना चरित्र रहा है। बिहार भाजपा नेताओं में यदि थोड़ी भी नैतिकता और बिहारी मान – मर्यादा का ख्याल है, तो उन्हें रेखा आर्या के इस्तीफे और गिरधारी लाल के बर्खास्तगी की मांग को लेकर उसी प्रकार सड़क पर उतरना चाहिए। यथा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के बारे में बोले गए तथाकथित अमर्यादित शब्दों को लेकर बंद का आवाहन करने और सड़क पर उतरने का काम किया गया। उपर्युक्त जानकारी चित्तरंजन गगन प्रदेश प्रवक्ता राजद, बिहार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply