Fri. Jan 2nd, 2026
बेतिया : जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्र से आये नागरिकों ने अलग-अलग विभागों से सम्बंधित अपनी शिकायत व समस्या को उनके समक्ष रखा। जनता दरबार के क्रम में कुल 70 मामला सामने आया, जिनमें राजस्व, भूमि विवाद, लोक शिकायत, प्रशासनिक एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्या सामने आया। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुना और सम्बंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रवीन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी जिला जनता दरबार मासूम अंसारी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply