Wed. Mar 4th, 2026

आचार्यकुल बिनोवा भावे के सपनों को साकार करने के लिए 60 गांवों को समृद्ध बनाने का अभियान

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बक्सर : आचार्यकुल के 60 बर्षगांठ पर 60 गांवों को समृद्ध और स्वावलम्बी बनाने का अभियान प्रारम्भ कर दिया है। इस आशय कि जानकारी देते हुए आचार्यकुल के पूर्व कुलपति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डाॅ धर्मेंद्र ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भिक, सच्चाई, सदभावना, धर्मनिरपेक्ष, जय जगत के कल्याणकारी नीतियों को लेकर इस अभियान की शुरुआत किया गया है। उन्होंने कहा कि 60 देशों में आचार्यकुल के संदेशों को पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया है। आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार ने कहा कि आचार्यकुल के उद्देश्यों को जन जन तक पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाने के लिए हमसब कटिबद्ध है। बिहार प्रदेश महासचिव अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगले फरवरी 2026 में बिहार इकाई की बैठक की जाएगी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply