Fri. Dec 5th, 2025

वर्ष 2028 के पूर्व बौद्धिक मंच 25 करोड़ के लक्ष्य को पूरा कर लेगा : जयानंद महाराज

apnibaat.org
पटना : अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा है कि ‘उत्तराखंड की भांति’ पर ही छत्तीसगढ़ को “आदि शक्ति भूमि’ घोषित कर उसे देवभूमि की तरह विकसित किये जाने की आवश्यकता है।
स्वामी गिरी छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के एक बृहद बैठक को सम्बोधित करते हुए उपर्युक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संसद में अभी दो संत संसद के सदस्य हैं। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच की योजना है कि 200 संतो को संसद में पहुंच कर भारतीय संसद को ‘संत संसद’ घोषित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा संत बौद्धिक मंच का जिस दिन 25 करोड़ ससदस्य बन जाएगा। उस दिन भारत हिंदू राष्ट्र का दर्जा प्राप्त कर लेगा और गौ माता को राष्ट्र माता की घोषणा की जाएगी। सन्त बैठक को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज ने कहा कि अभी हम भारत और नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। नेपाल 26 में और भारत 27 में हिन्दू राष्ट्र बन जायेगा। उपर्युक्त बैठक में अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषी श्री श्री 1008 जयानंद महाराज (मंडलेश्वर) ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आदिशक्ति सेवा की राष्ट्रीय महामंत्री अनामिका दुबे, बौद्धिक मंच के प्रदेश संगठन महामंत्री मन्नू सिंह ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष देवी लाल साहू, संभागीय अध्यक्ष रितेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक जिला महामंत्री नगेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंदजी महाराज के हवाले से मंच के बिहार प्रदेश के सचिव सह मीडिया प्रभारी अनमोल कुमार ने यह जानकारी दी

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply