Sat. Nov 8th, 2025
वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे कार्यक्रम आयोजित                                                                                     

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज में  द्वितीय कमान पदाधिकारी गोविन्द कुमार ठाकुर की उपस्थिति में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रगीत वन्देमातरम की प्रस्तुति की गई। गोविंद कुमार ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम वन्दे मातरम् का यह अनंत राष्ट्र-प्रेम हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और सामूहिक संकल्प के साथ नये भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हुए सबको प्रेरित कर रहा है। वंदे मातरम की रचना की 150वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी जन-उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है, इसी गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उपर्युक्त कार्यक्रम के क्रम में 44 वाहिनी के  उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, उप कमाडेंट शशिन शर्मा, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा पदाधिकारी) कुंदन जसवाल एवं 44 वाहिनी के अधीनस्थ पदाधिकारी, बलकर्मी, बिहार पुलिस के नव प्रशिक्षुओं और स्कूली बच्चों सहित लगभग 250 की उपस्थिति रही। उपर्युक्त जानकारी सशस्त्र सीमा बल 44 वाहिनी की प्रचार शाखा नरकटियागंज ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply